अप्रैल 18, 2026 8:00 अपराह्न
55
ट्रंप की सराहना पर दिल्ली के एलजी संधू का बयान, भारत-अमेरिका संबंधों को बताया मजबूत साझेदारी
अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बधाई संदेश पर दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें अमरीका में भारत का राजदूत के रूप में नियुक्त किया था और वह केवल अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, यह खुशी की बात है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने ट्वीट में उनके कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में भारत-अमरीका संबंधों को एक मजबूत साझेदारी में बदला गया है, जो दोनों देशों के लिए लाभकारी है।