सितम्बर 15, 2024 5:47 अपराह्न

views 113

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, दो दिन बाद दूंगा दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि वे अगले दो दिन में मुख्यमंत्री पद से इस्‍तीफा दे देंगे। उन्होंने कहा कि अगले दो दिनों में अगले मुख्यमंत्री के बारे में निर्णय लेने के लिए आम आदमी पार्टी विधायकों की बैठक होगी। श्री केजरीवाल ने मांग की कि अगले वर्ष फरवरी में होने वाले दिल्‍ली विधानसभा के चुनाव इस वर्ष नवंबर में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के साथ ही कराए जाएं। दिल्‍ली में पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री केजरीवाल ने कहा कि जब तक लोग अपना फैसला नहीं सुना...