सितम्बर 25, 2026 4:26 अपराह्न
23
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को जयंती पर दी श्रद्धांजलि
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज उपराष्ट्रपति भवन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक प्रमुख विचारक और समाज सुधारक थे, जिन्होंने अपना जीवन राष्ट्र की सेवा में समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने 'एकात्म मानववाद' का पुरजोर समर्थन किया और व्यक्ति, समाज तथा राष्ट्र को भारतीय विचारों और परंपराओं पर आधारित एक सामंजस्यपूर्ण ढांचे में पिरोने का प्रयास किया। उपराष्ट्रपति ने कहा कि प...