जुलाई 16, 2024 12:02 अपराह्न

views 78

बिहार: विकासशील इंसान पार्टी प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या

  बिहार में विकासशील इंसान पार्टी प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की आज अज्ञात हत्यारों ने उनके दरभंगा स्थित पैतृक आवास पर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, जीतन सहनी आज सुबह अपने आवास पर मृत पाए गए। वे गांव में अपने घर पर अकेले रहते थे। दरभंगा देहात पुलिस अधीक्षक काम्‍या मिश्रा ने कहा कि प्रथम दृष्‍टया जांच से प्रतीत होता है कि हत्‍या में धारदार हथियार का इस्‍तेमाल किया गया। उन्‍होंने कहा कि हत्‍या के पीछे का मकसद जानने के लिए सभी संभावित पहलुओं को ध्‍यान में रखते हुए जांच ...