सितम्बर 3, 2025 7:36 अपराह्न

views 65

दिल्‍ली: यमुना नदी का जलस्‍तर खतरे के निशान के पार

दिल्‍ली में यमुना नदी का जलस्‍तर आज खतरे के निशान को पार कर गया। राष्‍ट्रीय राजधानी में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही वर्षा से जलस्‍तर बढ रहा है। दोपहर तीन बजे की सूचना के अनुसार पुराने लोहे पुल के पास नदी का जलस्‍तर बढकर 207 दशमलव नौ मीटर तक पहुंच गया है।   पुराना लोहे का पुल यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। साथ ही यमुना बाज़ार, मयूर विहार, गीता कॉलोनी और मजनू का टीले पर भी जलस्‍तर बढ़ गया है। इसी कारण एहतियात के तौर पर निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचाया ज...