अगस्त 26, 2024 7:48 अपराह्न

views 68

श्री कृष्ण जन्माष्टमी: झारखंड समेत देशभर में कई जगहों पर दही हांडी प्रतियोगिता और नृत्य नाटिका का मंचन किया जा रहा

झारखंड समेत देशभर में आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। इस अवसर पर कई जगहों पर दही हांडी प्रतियोगिता और नृत्य नाटिका का मंचन किया जा रहा है। जन्माष्टमी के अवसर पर राजधानी रांची में दो दिवसीय कार्यक्रम किया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को श्रीकृष्ण जनमाष्टमी की बधाई दी हैं।