अक्टूबर 26, 2025 3:33 अपराह्न

views 135

मौसम विभाग ने दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी पर बना दबाव क्षेत्र का चक्रवाती तूफान में बदलने का लगाया अनुमान

मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी पर बना दबाव क्षेत्र कल तक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। विभाग के अनुसार इस चक्रवात के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और मंगलवार तक बड़े चक्रवात में बदलने की संभावना है। चक्रवात के उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर आगे बढ़ते हुए मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा के आसपास आंध्र प्रदेश के तट से टकराने के आसार हैं। इसके असर से अगले दो से चार दिन तक आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, दक्षिण ओडिशा के तटों, यनम और पश्चिम बंगाल के गांगेय इलाकों में मूसलाधार...