अगस्त 8, 2026 7:12 अपराह्न
50
केरलम पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी में ‘म्यूल अकाउंट’ के इस्तेमाल को लेकर लोगों को चेतावनी दी
केरलम पुलिस ने लोगों को चेतावनी दी है कि वे अपने बैंक खातों का इस्तेमाल साइबर अपराधियों द्वारा ऑनलाइन धोखाधड़ी से कमाए गए पैसे को ट्रांसफर करने के लिए 'म्यूल अकाउंट' के तौर पर नहीं होने दें। धोखाधड़ी करने वाले अक्सर छात्रों और कम आय वाले लोगों को आसान पैसे या कमीशन का लालच देकर अपना शिकार बनाते हैं। 'म्यूल अकाउंट' बैंक खातों का इस्तेमाल साइबर अपराधियों द्वारा गैर-कानूनी तरीके से हासिल किए गए पैसे को लेने और ट्रांसफर करने के लिए किया जाता है। केरलम पुलिस ने लोगों से सुरक्षा के नियमों का सख्ती से ...