जुलाई 6, 2025 8:10 अपराह्न

views 188

छत्तीसगढ़:  दुर्ग पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक अंतर्रष्ट्रीय गिरोह का किया पर्दाफाश

दुर्ग पुलिस ने कॉल सेंटर खोलकर साइबर ठगी करने वाले एक अंतर्रष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है। इस मामले दो युवतियों सहित नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दुर्ग पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने प्रेसवार्ता में बताया कि भिलाई के चौहान टाउन में अवैध रूप से कॉल सेंटर खोलकर ऑनलाइन तरीके से यूएसए और कनाडा के लोगों के साथ ठगी करने की सूचना मिली थी। आरोपी फर्जी लिंक के माध्यम से विदेशियों के कम्प्यूटर और मोबाइल में वायरस बग भेजकर उसे ब्लॉक कर देते थे और इसे हटाने के बदले पीड़ितों से य...

अक्टूबर 28, 2024 7:40 अपराह्न

views 70

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों से साइबर धोखाधड़ी से सतर्क रहने की अपील की

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों से साइबर धोखाधड़ी से सतर्क रहने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजकल साइबर ठग लोगों की पूरी जानकारी निकालकर उनसे फोन पर ऐसे बात करते हैं मानो उनके परिजन ही बात कर रहे हों, और इस तरह उन्हें ठगी का शिकार बना लेते हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को आश्वासन दिया कि सरकार साइबर सुरक्षा को लेकर हरसंभव कदम उठा रही है और लोगों को ठगी से बचाने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि किसी भी संदेहास्पद कॉल या संदेश का जवाब द...

जुलाई 8, 2024 8:52 अपराह्न

views 85

पंजाब में साइबर सेल और पानीपत पुलिस ने लोन दिलाने के नाम पर साइबर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह को गिरफ्तार किया

पंजाब में साइबर सेल और पानीपत पुलिस ने लोन दिलाने के नाम पर साइबर धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह के सरगना सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पांच मोबाइल फोन 12 सिम कार्ड और कई बैंक खातों की जानकारी मिली है। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया है कि कई अन्‍य राज्‍यों में भी यह गिरोह सक्रिय था। न्‍यायालय ने चार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में और दो को पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

मई 30, 2024 7:55 अपराह्न

views 76

छत्तीसगढ़ के भिलाई में क्रिप्टोकरेंसी और शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर दो लोगों से करीब पौने दो करोड़ रूपये की ठगी का मामला सामने आया

छत्तीसगढ़ के भिलाई में क्रिप्टोकरेंसी और शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर दो लोगों से करीब पौने दो करोड़ रूपये की ठगी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज में आई डिपार्टमेंट की एचओडी डॉक्टर लिपि चक्रवर्ती ने क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर अंठावन लाख रुपए गंवा दिए। वहीं, बीएसपी के सेवानिवृत्त अधिकारी प्रलेश शान्ति बसु से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर एक करोड़ छब्बीस लाख रुपए की ठगी कर ली गई। बताया जा रहा है कि दोनों ही मामलों में ठगों ने लिंक भेजकर ऐप डाउनलोड...