अगस्त 21, 2026 10:59 पूर्वाह्न
60
डिजिटल अरेस्ट साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, पंजाब-राजस्थान से चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने अंतरराज्यीय डिजिटल अरेस्ट साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ कर पंजाब और राजस्थान से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारियां भारतीय सेना के एक सेवानिवृत्त कर्नल से 15 लाख रुपये से अधिक की कथित ठगी के मामले में की गई हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ में कथित तौर पर स्वीकार किया कि वे टेलीग्राम के जरिए बैंक खाते हासिल करके उन्हें कंबोडिया तथा संयुक्त अरब अमीरात में बैठे साइबर ठगी करने वालों को उपलब्ध कराते थे। पुलिस ने बताया कि इनमें से एक बैंक खाता...