जुलाई 27, 2024 12:16 अपराह्न

views 109

भारत और अमेरिका ने चोरी हुई भारतीय कलाकृतियों को वापस लाने के लिए सांस्कृतिक संपत्ति समझौते पर हस्ताक्षर किया

  भारत और अमरिका ने चोरी हुई भारतीय कलाकृतियों को अमरीका से वापस लाने के लिए एक सांस्कृतिक संपत्ति समझौते पर हस्ताक्षर किया है। इसके अंतर्गत दोनों देश पुरातात्विक सामग्रियों के अवैध व्यापार, आयात, निर्यात और तस्करी को रोकने के लिए मिलकर काम करेंगे। यह अमेरिका के साथ भारत का पहला सांस्कृतिक संपत्ति समझौता है। नई दिल्ली में संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस समझौते को ऐतिहासिक बताया और कहा कि इससे दोनों देशों के बीच साझेदारी मजबूत होगी और अंतर-सांस्कृतिक विकास को बढ़ावा मिलेग...