मई 30, 2026 8:18 अपराह्न

views 78

होर्मुज जलडमरूमध्य खुलने की संभावनाओं के बीच कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट

अमरीका और ईरान के बीच तनाव कम होने और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने वाले एक संभावित समझौते की उम्मीदों के चलते ब्रेंट क्रूड तेल की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई, जो पिछले छह वर्षों में सबसे बड़ी मासिक गिरावट है। इस महीने अंतरराष्ट्रीय तेल मानक में लगभग 19 प्रतिशत की कमी आई है, जो मार्च 2020 के बाद से इसका सबसे बड़ा मासिक नुकसान है1 तब कोविड-19 महामारी के कारण आर्थिक गतिविधियों में भारी गिरावट आई थी। अमरीकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चे तेल की कीमतों में इस महीने लगभग 17 प्रतिशत की गिराव...

मार्च 9, 2026 9:03 अपराह्न

views 330

वैश्विक कच्चे तेल की बढ़कर लगभग 120 डॉलर प्रति बैरल हुईं

वैश्विक कच्चे तेल की कीमतें आज शुरुआती कारोबार में लगभग 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गईं। यह वर्ष 2022 के बाद से सबसे ऊंची कीमतें हैं। यह वृद्धि मुख्य रूप से कुछ प्रमुख उत्पादकों द्वारा आपूर्ति में कटौती के कारण हुई। लंबे समय तक माल ढुलाई में व्यवधान की आशंकाओं का भी बाजार पर गहरा प्रभाव पड़ा है। ताजा खबरों के अनुसार, ब्रेंट क्रूड साढे दस प्रतिशत बढ़कर 102 डॉलर और 45 सेंट प्रति बैरल पर जबकि डब्ल्यू.टी.आई. क्रूड लगभग 11 प्रतिशत बढ़कर सौ डॉलर और 77 सेंट प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।