सितम्बर 28, 2024 4:22 अपराह्न

views 99

भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर में खेले जा रहे दूसरे और अंतिम टेस्ट में आज दूसरे दिन का खेल वर्षा के कारण रद्द

भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर में खेले जा रहे दूसरे और अंतिम टेस्ट में आज दूसरे दिन का खेल वर्षा के कारण रद्द       भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर में खेले जा रहे दूसरे और अंतिम टेस्ट में आज दूसरे दिन का खेल वर्षा के कारण रद्द कर दिया गया है। कल मैच के पहले दिन बांग्लादेश ने 3 विकेट पर 107 रन बनाये थे। लेकिन उसके बाद खराब मौसम के कारण मैच आगे शुरू नहीं हो सका। भारत वर्तमान श्रृंखला में एक-शून्‍य से आगे है।  

अगस्त 11, 2024 12:46 अपराह्न

views 67

महिला क्रिकेट: टी-20 श्रृंखला के तीसरे और अंतिम मैच में ऑस्ट्रेलिया ए ने भारत ए को सात विकेट से हराकर 3-0 से जीती श्रृंखला

महिला क्रिकेट में टी-20 श्रृंखला के तीसरे और अंतिम मैच में ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिस्बेन के एलन बॉर्डर मैदान में भारत को सात विकेट से पराजित करते हुए श्रृंखला तीन-शून्य से जीत ली है। ऑस्ट्रेलिया की ए महिला टीम ने टॉस जीतकर भारत की ए महिला टीम के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की ए महिला टीम ने 120 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 13.5 ओवर में 121 रन का लक्ष्य हासिल करते हुए जीत हासिल की। तहलिया मैकग्रा के नेतृत्व में ऑस्‍ट्रेलिया की टीम पूरी श्रृंखला में अविजित र...

अगस्त 7, 2024 11:27 पूर्वाह्न

views 82

क्रिकेट: भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा और निर्णायक एकदिवसीय मुकाबला आज, कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होगा मैच 

  तीन एकदिवसीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला में भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा और अंतिम मैच आज कोलंबो में आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजकर 30 मिनट शुरू होगा। श्रीलंका दूसरा एकदिवसीय मैच 32 रन से जीतकर श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बनाए हुए है। पहला मैच टाई हो गया था।    श्रीलंका ने 27 साल बाद पहली बार भारत के खिलाफ श्रृंखला में बढ़त बनाई है और वह जीत के करीब पहुंच गया है। भारत के लिए आज का मैच जीतना श्रृंखला में हार से बचने और अपने अजेय क्रम को बरकरार रखने के लिए आ...

अगस्त 4, 2024 10:34 पूर्वाह्न

views 92

भारत और श्रीलंका के बीच तीन एकदिवसीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज

  भारत और श्रीलंका के बीच तीन एकदिवसीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज कोलंबो में होगा। यह मैच दोपहर ढाई बजे से खेला जाएगा। श्रृंखला का पहला मैच टाई रहा था।

अगस्त 2, 2024 9:56 पूर्वाह्न

views 88

भारत और श्रीलंका के बीच तीन एकदिवसीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला का पहला मुकाबला आज कोलंबो में

भारत और श्रीलंका के बीच तीन एकदिवसीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला का पहला मैच आज कोलंबो में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर ढाई बजे से शुरू होगा। रोहित शर्मा और विराट कोहली भी इस श्रृंखला में खेलेंगे। इससे पहले भारत ने श्रीलंका से टी-20 मैचों की श्रृंखला 3-0 से जीती है। इस वर्ष भारतीय टीम का यह पहला एकदिवसीय मैच है। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दो वर्ष के अंतराल के बाद एकदिवसीय श्रृंखला में वापसी कर रहे हैं। 

अगस्त 1, 2024 8:59 पूर्वाह्न

views 39

भारत और श्रीलंका के बीच कल से शुरू होगी तीन एकदिवसीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला

कल से शुरू होने वाली 3 मैचों की एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट श्रृंखला में भारत का मुकाबला श्रीलंका से होगा। मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस श्रृंखला के अन्य दो मैच 4 और 7 अगस्त को होंगे। सभी मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगे।   50 ओवर के मैचों में रोहित शर्मा भारतीय टीम की कप्तान होंगे। विराट कोहली और श्रेयस अय्यर अन्य उल्लेखनीय खिलाड़ी होंगे। इससे पहले, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला में श्रीलंका को 3-0 से ...

जुलाई 31, 2024 9:10 पूर्वाह्न

views 91

क्रिकेट: भारत ने श्रीलंका को तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला अंतिम मुकाबले में जीत हासिल कर किया क्लीन स्वीप

  क्रिकेट में, भारत ने श्रीलंका को तीन मैचों की श्रृंखला के तीसरे और अंतिम ट्वेंटी-ट्वेंटी मुकाबले में हुए सुपर ओवर में हरा दिया। भारत ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए श्रीलंका को 137 रन का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में श्रीलंका भी निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 137 रन ही बना सकी। स्‍कोर बराबर होने से मैच सुपर ओवर में चला गया।  इसके बाद श्रीलंका, सुपर ओवर में मात्र दो रन ही बना सका। भारतीय कप्तान सूर्य कुमार यादव ने सुपर ओवर की पहली ही गेंद पर चौका लगाकर मुकाबला जीत लिया। वाशिंगटन सुंदर को 'प्‍लेयर...

जुलाई 30, 2024 2:08 अपराह्न

views 544

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच आज

  श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में बढ़त लेने के बाद टीम इंडिया भारतीय समयानुसार आज शाम सात बजे तीसरा और आखिरी टी-20 मैच खेलेगी। यह मैच श्रीलंका के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत का लक्ष्य अब अंतिम मैच जीतकर 3-0 से जीत हासिल करके क्लीन स्वीप करना है। इस मैच के बाद दोनों टीमें तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के लिए कोलंबो जाएंगी।

जुलाई 25, 2024 1:47 अपराह्न

views 71

क्रिकेट: आज शुरू होने वाले टेस्ट मैच में पहली बार आमने-सामने होंगे आयरलैंड और जिम्बाब्वे

  उत्तरी आयरलैंड के बेलफास्‍ट में आज से शुरू हो रहे एकमात्र क्रिकेट टेस्ट मैच में आयरलैंड और जिम्बाब्वे पहली बार आमने-सामने होंगे। पहले दिन का खेल दोपहर तीन बजकर 15 मिनट से खेला जाएगा।   इस वर्ष की शुरुआत में आयरलैंड ने अपनी पहली ऐतिहासिक जीत अफगानिस्तान के खिलाफ संयुक्त अरब अमीरात में दर्ज की थी।

जुलाई 18, 2024 9:33 पूर्वाह्न

views 63

आईसीसी पुरुष टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में सूर्यकुमार यादव को मिला दूसरा स्थान, यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ भी शीर्ष दस में शामिल

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) टी-20 बल्लेबाजों की रैंकिंग कल जारी की गई। इसमें भारत के सूर्यकुमार यादव दूसरे स्थान पर ही बने हुए हैं, जबकि यशस्‍वी जायसवाल छठे स्थान पर रहे। ऋतुराज गायकवाड बल्लेबाजों की रैंकिंग में एक पायदान लुढ़ककर आठवें स्थान पर आ गए हैं। हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई टी-20 श्रृंखला को चार एक से जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने हाल की रैंकिंग में खासी बढ़त हासिल की है। पुरुष टी-20 की ऑल राउंडर रैंकिंग में भारत के हार्दिक पांड्या ही ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें शीर्...