अक्टूबर 17, 2025 1:20 अपराह्न

views 99

विश्‍व ट्रॉमा दिवस आपात प्रतिक्रिया व्‍यवस्‍था को मजबूत बनाने और जनता को जागरूक करने की याद दिलाता है: जेपी नड्डा

स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्री जेपी नड्डा ने दुर्घटना और आपदाओं में जान माल के नुकसान को रोकने के प्रति सरकार का संकल्‍प दोहराया है। विश्‍व ट्रॉमा दिवस के अवसर पर श्री नड्डा ने कहा कि यह दिन आपात प्रतिक्रिया व्‍यवस्‍था को मजबूत बनाने और जनता को जागरूक करने की याद दिलाता है। उन्‍होंने कहा कि सरकार देश में ट्रॉमा देखभाल स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं और बर्न इंजरी विभागों को मजबूत बनाने के लिए राष्‍ट्रीय ट्रॉमा और बर्न इंजरी प्रबंधन तथा बचाव कार्यक्रम चला रही है। इस वर्ष के विश्‍व ट्रॉमा दिवस का विष...