नवम्बर 17, 2025 12:37 अपराह्न

views 115

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने मीडिया संगठनों से राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनने का आग्रह किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने मीडिया संगठनों से लोकतांत्रिक व्यवस्था के चौथे स्तंभ के रूप में भूमिका निभाकर राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनने का आग्रह किया है। उन्होंने डिजिटल युग में झूठी और भ्रामक खबरों के प्रसार को रोकने की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया। श्री राधाकृष्‍णन ने हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में रामोजी उत्कृष्टता पुरस्कार-2025 के उद्घाटन समारोह में यह बात कही। उपराष्‍ट्रपति ने मूल्‍य आधारित पत्रकारिता में स्‍वर्गीय रामोजी राव के प्रयासों की सराहना की। उपराष्‍ट्रपति ने उनकी स्‍मृत...

सितम्बर 1, 2024 4:56 अपराह्न

views 58

नादस्‍वरमवादक शेषमपट्टी शिवालिंगम संगीत कला विभूषण लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित 

  महाराष्‍ट्र के राज्‍यपाल सी.पी.राधाकृष्‍णन ने आज मुंबई में जाने-माने नादस्‍वरम वादक शेषमपट्टी शिवालिंगम को संगीत कला विभूषण लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया। इस कार्यक्रम का आयोजन श्री षण्मुखानंद ललित कला एवं संगीत सभा ने किया था। कार्यक्रम के दौरान श्री राधाकृष्णन ने 50 युवा नादस्वरम वादकों को एक-एक लाख रुपये की छात्रवृत्ति भी प्रदान की। यह छात्रवृत्ति संगीत वाद्ययंत्रों के संरक्षण और वादकों की सहायता के लिए दी जाती है।

जून 12, 2024 8:08 पूर्वाह्न

views 79

देश के पास 2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के लक्ष्य तक पहुंचने के पर्याप्त अवसर हैं: तेलंगाना के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन

तेलंगाना के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन ने कहा है कि देश के पास 2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर के सकल घरेलू उत्पाद के लक्ष्य तक पहुंचने के पर्याप्त अवसर हैं। उन्होंने युवाओं का भारत को विकसित राष्‍ट्र बनाने में प्रमुख भूमिका निभाने का आह्वान किया। राज्यपाल ने कहा कि सरकार विकास में वृद्धि के लिए प्राकृतिक तथा जैविक कृषि को और अधिक सहायता प्रदान करेगी। सिद्दीपेट जिले के मुलुगु में आयोजित कोंडा लक्ष्मण तेलंगाना राज्य बागवानी विश्वविद्यालय में तीसरे दीक्षांत समारोह को कल संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि...