जुलाई 6, 2025 7:15 अपराह्न

views 87

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कॉर्बेट नेशनल पार्क में जंगल सफारी के दौरान वन्य जीवन की अद्भुत और रोमांचकारी झलक का अनुभव किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रामनगर स्थित कॉर्बेट नेशनल पार्क में जंगल सफारी के दौरान वन्य जीवन की अद्भुत और रोमांचकारी झलक का अनुभव किया। उन्होंने कहा कि यह अनुभव न केवल प्रकृति की खूबसूरती को देखने का अवसर है, बल्कि जैव विविधता और प्रकृति की अनमोल विरासत से जुड़ने का भी अवसर है।   श्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप आज जंगल सफारी पर्यटन को नई पहचान मिली है। देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक उत्तराखंड आ रहे हैं, जिससे राज्य की पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था मज...