सितम्बर 2, 2024 6:22 अपराह्न

views 22

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पेरिस पैरालिंपिक में पुरुषों की डिस्कस-थ्रो स्पर्धा में रजत पदक-जीतने पर योगेश कथूनिया को बधाई दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पेरिस पैरालिंपिक में पुरुषों की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर योगेश कथूनिया को बधाई दी है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने लगातार दो पैरालिंपिक में पदक जीतकर अपने संकल्प और निरंतरता को दर्शाया है। राष्ट्रपति मुर्मु ने कामना की कि वह देश को गौरवान्वित करते रहेंगे।