दिसम्बर 11, 2025 8:04 अपराह्न

views 130

इंडिगो ने परिचालन बाधा से प्रभावित यात्रियों को 10 हजार रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की

इंडिगो एयरलाइन्‍स ने 3, 4 और 5 दिसंबर को परिचालन बाधित होने से प्रभावित यात्रियों को वाउचर के रूप में 10 हजार रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। इंडिगो ने बताया कि इन यात्रा वाउचर का उपयोग अगले 12 महीनों में इंडिगो की किसी भी यात्रा के लिए किया जा सकता है। एयरलाइन ने कहा कि सरकारी दिशानिर्देशों के अंतर्गत अनिवार्य मुआवजे के अलावा, इंडिगो उन यात्रियों को भी 5 हजार से 10 हजार रुपये तक का मुआवजा देगी, जिनकी उड़ानें प्रस्थान से 24 घंटे के भीतर रद्द हो गई थीं।