जून 28, 2026 7:23 पूर्वाह्न
56
दिल्ली में सुरक्षा मानक नहीं मानने वाले कोचिंग संस्थानों पर सीलिंग की चेतावनी
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के कोचिंग सेंटरों को चेतावनी दी है कि अनिवार्य सुरक्षा मानकों का पालन न करने पर उन्हें संचालित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार जल्द ही एक मजबूत नियामक कानून लाएगी जिससे कड़ी निगरानी, अधिक जवाबदेही और छात्रों की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रों को अपने कोचिंग सेंटर में किसी भी प्रकार की लापरवाही या सुरक्षा उपायों की कमी की रिपोर्ट ईमेल, संदेश या फोन से करने के लिए प्रोत्साहित ...