अगस्त 25, 2026 7:19 अपराह्न

views 35

राज्य में समग्र कुपोषण दर घटकर 36 प्रतिशत: कॉनराड के. संगमा, मुख्यमंत्री , मेघालय

मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने कहा है कि राज्य में पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों में बौनापन पिछले तीन वर्षों में 46 प्रतिशत से घटकर लगभग 36 प्रतिशत हो गया है। राज्य विधानसभा में श्री संगमा ने कहा कि समग्र कुपोषण दर भी घटकर 36 प्रतिशत रह गई है। उन्होंने कहा कि यह गिरावट राष्ट्रीय औसत से अधिक है। श्री संगमा ने इसका श्रेय पोषण अभियान और सक्षम आंगनवाड़ी कार्यक्रम जैसी पहलों को दिया। उन्होंने कहा कि मेघालय में छह हजार एक सौ 88 आंगनवाड़ी केंद्र हैं। दो हजार एक सौ 48 केंद्रों में निर्माण या ...