फ़रवरी 18, 2025 12:53 अपराह्न

views 98

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने उत्पादों के पुनः उपयोग और पुनर्चक्रण को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया

    पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने उत्पादों के पुनः उपयोग और पुनर्चक्रण को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया है। आज नई दिल्ली में अपशिष्ट पुनर्चक्रण और जलवायु परिवर्तन 2025 पर 18वें सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्‍होंने 2047 तक विकसित देश बनने के लिए संसाधनों की बर्बादी कम करने और संसाधन दक्षता को अधिकतम करने पर ध्यान केंद्रित करने पर जोर दिया। उन्‍होंने कहा कि भारत की चक्रीय अर्थव्यवस्था का बाजार मूल्य वर्ष 2050 तक लगभग दो लाख करोड़ अमेरिकी डॉलर होगा और यह अर्थव्‍यवस्...

दिसम्बर 18, 2024 9:20 अपराह्न

views 70

लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए विकास और स्थिरता के बीच संतुलन बनाने का किया आह्वान

लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए विकास और स्थिरता के बीच संतुलन बनाने का आह्वान किया है। श्री बिरला ने आज नई दिल्‍ली में भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों के एक समूह के लिए संसदीय प्रक्रियाओं और कार्यपद्धतियों के मूल्यांकन पाठ्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्‍होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन विश्व के समक्ष सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है और भारत मिशन लाइफ के साथ इस चुनौती से निपटने में सबसे आगे है। जलवायु परिवर्तन आज दुनिया के लिए बड़ी चुनौत...

जुलाई 12, 2024 1:34 अपराह्न

views 42

पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में मिलकर काम करने पर सहमत हुए भारत और भूटान

भारत और भूटान पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में वायु गुणवत्ता, वन, वन्यजीव प्रबंधन और क्षमता निर्माण के क्षेत्रों में मिलकर काम करने पर सहमत हुए हैं। भूटान के ऊर्जा और प्राकृतिक संसाधन मंत्री जेम शेरिंग के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने वायु गुणवत्ता, जलवायु परिवर्तन, वन, प्राकृतिक संसाधन, वन्य जीवन और नवीकरणीय ऊर्जा से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।      श्री सिंह ने भारत क...

जुलाई 8, 2024 9:06 अपराह्न

views 47

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जलवायु परिवर्तन पर गहरी चिंता व्‍यक्‍त की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जलवायु परिवर्तन पर गहरी चिंता व्‍यक्‍त की है। उन्‍होंने कहा कि इन गर्मियों में देश भर में प्रचंड गर्मी का सामना करना पडा है और हाल के वर्षों में विश्‍व भर में बेहद खराब मौसम की घटनाएं बढ़ी है। उन्‍होंने लोगों से पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के लिए सरकार और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रयासों को समर्थन करने के लिए अपने स्तर पर भी काम करने का आह्वान किया। चार दिन की ओडिसा यात्रा पर गई राष्‍ट्रपति रथयात्रा और अन्‍य समारोह में शामिल हुई। वे आज सुबह पुरी के बीच पर गई। इस...