सितम्बर 15, 2026 3:50 अपराह्न
45
सभी सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता को पूरी तरह से लागू करने के लिए विशेष अभियान
सभी सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता को पूरी तरह से लागू करने के लिए 2 अक्टूबर से विशेष अभियान शुरू होगा। यह अभियान 31 अक्टूबर तक चलेगा। लोक शिकायत और पेंशन मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह कल नई दिल्ली में इस अभियान की प्रगति की निगरानी के लिए समर्पित ऑनलाइन वेब-पोर्टल लॉन्च करेंगे। इस सिलसिले में यह छठा विशेष अभियान है। इसमें नागरिक केंद्रित अभ्यासों, विशिष्ट गतिविधियों जैसी श्रेष्ठ परिपाटियों को एक साथ लाने पर ध्यान दिया जाएगा। अभियान में ई-वेस्ट के प्रभावी संग्रह, उसे अलग'अलग करने और निपटारे पर भी...