अगस्त 15, 2026 8:38 अपराह्न
65
देश के कानूनी और न्यायिक संस्थानों ने राष्ट्र की अंतरात्मा को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई: सीजेआई
सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा है कि पिछले आठ दशकों में देश, कई बड़ी चुनौतियों से निकला है, लेकिन अभी बहुत कुछ हासिल करना बाकी है। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सर्वोच्च न्यायालय परिसर में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के ध्वजारोहण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा कि देश की यात्रा अब तक की उपलब्धियों के साथ समाप्त नहीं होती। उन्होंने कहा कि देश के कानूनी और न्यायिक संस्थानों ने भी देश के साथ उल्लेखनीय प्रगति की है और परिपक्व हुए हैं। इ...