अगस्त 20, 2026 12:05 अपराह्न

views 34

CISF की बड़ी कार्रवाई, IGI एयरपोर्ट पर 68 लाख से अधिक की नकदी जब्त

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल- सी.आई.एस.एफ. ने नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 68 लाख रुपये से अधिक की नकदी बरामद की है। सी.आई.एस.एफ. ने बताया कि संदेह होने पर दो यात्रियों की विस्‍तृत जांच की गई। दोनों यात्री गुवाहाटी और फिर आगे अगरतला जा रहे थे। उनके सामान की विस्तृत जांच के दौरान, दोनों यात्रियों से कुल 68 लाख 53 हजार रुपये बरामद हुए। सी.आई.एस.एफ. ने बताया कि यात्रियों, नकदी, और संबंधित यात्रा दस्तावेजों को कार्रवाई के लिए आयकर अधिकारियों को सौंप दिया गया है।

मार्च 7, 2025 11:51 पूर्वाह्न

views 1.1K

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा भारत: गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2027 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। थक्कोलम में केन्‍द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 56वें स्थापना दिवस पर जवानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह बल राष्ट्र के विकास का हिस्सा रहा है और देश भर में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में तैनात है। गृह मंत्री ने कहा कि तमिलनाडु ने राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और सरकार ने राजादित्य चोलन के गौरव को मान्यता दी ...