दिसम्बर 2, 2025 9:03 अपराह्न

views 180

चीन और जापान के बीच तनाव बढ़ा

चीन और जापान के बीच तनाव बढ़ गया है। चीन और जापान के जहाजों के पूर्वी चीन सागर में विवादित सेनकाकू द्वीप समूह के पास टकराव इस विवाद का कारण है।     चीन ने कहा है कि उसके जल क्षेत्र में एक जापानी नौका घुस आयी थी, जिसके बाद चीनी तटरक्षक बल ने आवश्यक कार्रवाई की। इसके जवाब में जापान ने बताया है कि दो चीनी तटरक्षक जहाज उसके जलक्षेत्र में घुस आए थे। जापान ने मछली पकडने वाली नौका को सुरक्षित करते हुए, चीनी जहाजों को वापस चले जाने का आदेश दिया।     यह घटना ऐसे समय में हुई है जब प्रधानमंत्री साने ताकाइच...

नवम्बर 26, 2025 5:47 अपराह्न

views 125

ताइवान: राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने 40 अरब डॉलर के पूरक रक्षा बजट के प्रस्ताव की घोषणा की

ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने चीन के सैन्य विस्तार का मुकाबला करने के लिए 40 अरब डॉलर के पूरक रक्षा बजट के प्रस्ताव की घोषणा की है। वाशिंगटन पोस्ट में प्रकाशित एक लेख में, श्री लाई ने कहा कि ताइवान अपने आसपास के क्षेत्र में लगातार चीनी सैन्य घुसपैठ के बावजूद हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ताइवान जलडमरूमध्य, पूर्वी और दक्षिण चीन सागरों और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के तेज़ी से बढ़ते सैन्य हस्‍तक्षेप और उकसावे ने इस क्षेत्र में शांति की कमज़ोर...

नवम्बर 19, 2025 10:49 पूर्वाह्न

views 97

ताइवान ने चीन पर राजनीतिक लाभ के लिए जापान के साथ तनाव बढ़ाने का आरोप लगाया

ताइवान के राष्‍ट्रीय रक्षा मंत्रालय - एमएनडी ने कहा है कि उसने अपने जलक्षेत्र के आसपास नौ चीनी सैन्य विमानों, चार नौसैनिक जहाजों और दो जहाजों की गतिविधियों का पता लगाया है। एमएनडी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि ताइवान के आसपास पीपुल्स लिबरेशन आर्मी - पीएलए के विमानों की आठ उड़ानें, पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी - पीएलएएन के आठ जहाज और दो आधिकारिक जहाजों की गतिविधियों का पता चला है। आठ में से दो उड़ानों ने मध्य रेखा को पार करके ताइवान के दक्षिण-पश्चिमी वायु रक्षा क्षेत्र में प्रवेश कर लिया। ...

अक्टूबर 30, 2025 6:27 अपराह्न

views 222

अमरीका और चीन एक वर्ष के व्यापार समझौते पर सहमत हुए: डॉनल्ड ट्रंप

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने दक्षिण कोरिया में चीन के राष्‍ट्रपति षी चिनफिंग के साथ व्यापारिक तनाव कम करने और सहयोग बढ़ाने के लिए व्यापार और ऊर्जा सहित विभिन्न मुद्दों पर कई समझौते किए हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि चीन के राष्ट्रपति के साथ उनकी बैठक बहुत अच्छी रही। उन्होंने कहा कि चीन सोयाबीन और ज्वार सहित अमरीकी कृषि उत्पादों की भारी मात्रा में खरीद शुरू करेगा।   दोनों देश एक वर्ष के व्यापार समझौते पर सहमत हुए हैं। इसके अंतर्गत चीनी आयात प...

अगस्त 31, 2025 10:11 अपराह्न

views 87

पीएम मोदी ने तियानजिन में एससीओ शिखर सम्मेलन में विश्व नेताओं से मुलाकात की

चीन के थिअनचिन में एससीओ शिखर सम्मेलन के मौके पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदीव, ताजिकिस्तान, कजाकिस्तान और बेलारूस के राष्ट्रपतियों और मिस्र और नेपाल के प्रधानमंत्रियों सहित विश्व नेताओं से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, श्री मोदी ने इन नेताओं से मिलकर खुशी व्यक्त की। कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट के टोकायव के साथ अपनी बैठक के दौरान, प्रधान मंत्री ने कहा कि भारत और कजाकिस्तान ऊर्जा, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवा और फार्मा सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में मिलकर काम कर रहे हैं। ताज...

अगस्त 30, 2025 10:18 अपराह्न

views 138

प्रधानमंत्री मोदी 25वें शंघाई सहयोग संगठन में भाग लेने के लिए चीन पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 25वें शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में सहभागिता के लिए आज चीन के तियानचिन पहुंचे। दो दिन की यह बैठक कल से शुरू हो रही है। सम्‍मेलन के दौरान श्री मोदी वैश्विक नेताओं से मिलेंगे और क्षेत्रीय सुरक्षा, संपर्क, सतत विकास तथा वैश्विक सहयोग के मुद्दों पर चर्चा करेंगे। सम्‍मेलन में, संगठन की 25 वर्ष की उपलब्धियों पर चर्चा होगी और अगले दस वर्ष की कार्य योजना को अंगीकृत किया जाएगा।    यह पाचंवी बार है, जब शंघाई सहयोग संगठन की बैठक चीन में हो रही है। चीन के राष्‍ट्रपति श्री षी चिंग...

अगस्त 30, 2025 5:02 अपराह्न

views 79

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी दो दिन की सफल जापान यात्रा के बाद चीन के लिए रवाना हुए

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज दो दिन की सफल जापान यात्रा के बाद चीन के लिए रवाना हो गए हैं। चीन में श्री मोदी शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्‍मेलन में शामिल होंगे। जापान यात्रा के पहले दिन 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने आज टोक्यो में 16 प्रान्तों के राज्यपालों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने राज्यों-प्रान्तों के सहयोग की संभावनाओं को रेखांकित किया। उन्‍होंने साझा प्रगति के लिए 15वें वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान शुरू की गई राज्य-प्रान्त साझेदारी पहल ...

अगस्त 11, 2025 11:14 पूर्वाह्न

views 56

दक्षिण कोरिया, चीन और जापान के कृषि मंत्रियों के बीच सात वर्ष के अंतराल के बाद हुई वार्ता

दक्षिण कोरिया, चीन और जापान के कृषि मंत्रियों के बीच आज सोल में सात वर्ष के अंतराल के बाद वार्ता हुई। यह बैठक कोविड महामारी के कारण आंशिक रूप से स्थगित थी।     यह वार्ता इंचियोन में पहले आयोजित 2025-एपेक खाद्य सुरक्षा मंत्रिस्तरीय बैठक के बाद हुई। बैठक में खाद्य सुरक्षा, पशु रोगों से निपटने और टिकाऊ खेती सहित कृषि संबंधी मुद्दों पर चर्चा की गई।   त्रिपक्षीय बैठक में मंत्रियों ने कृषि क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए जानकारी साझा करने और सहयोग के महत्व पर स...

अगस्त 8, 2025 7:40 अपराह्न

views 73

चीन ने एससीओ शिखर सम्‍मेलन में भागीदारी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के अगामी दौरे का स्‍वागत किया

चीन ने 31 अगस्‍त से पहली सितम्‍बर तक तियानचिन में शंघाई सहयोग संगठन-एससीओ शिखर सम्‍मेलन में भागीदारी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के अगामी दौरे का स्‍वागत किया है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता गुओ चियाकुन ने कहा कि इस शिखर सम्‍मेलन में एकजुटता और मित्रता का समागम होगा। इसमें 20 से अधिक देश भागीदारी करेंगे।        

मार्च 5, 2025 8:32 पूर्वाह्न

views 85

अमरीका द्वारा भारी कर लगाए जाने के जवाब में मेक्सिको, कनाडा और चीन ने भी अमरीका पर नए टैरिफ लागू किए

    अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने तीन सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों के खिलाफ भारी कर लगाए हैं जिसके जवाब में मेक्सिको, कनाडा और चीन ने तत्काल जवाबी कर लागू कर दिए। कल रात अमरीका ने मैक्सिको और कनाडा से आयातों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया हालांकि उन्होंने कनाडा से ऊर्जा आयात पर इस शुल्क को 10 प्रतिशत तक सीमित रखा है। ट्रम्प ने पिछले महीने चीन के उत्पादों पर लगाए गए टैरिफ को दोगुना करके 20 प्रतिशत कर दिया।     कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में टैरिफ के लिए अ...