सितम्बर 19, 2025 11:03 पूर्वाह्न

views 136

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्रबंध निदेशक ने अमरीकी वित्त मंत्री के चीफ ऑफ स्टाफ को प्रथम उप प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त करने का प्रस्ताव रखा

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने अमरीकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट के चीफ ऑफ स्टाफ डैनियल कैट्ज़ को प्रथम उप प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त करने का प्रस्ताव रखा है। इसको व्यापक रूप से आईएमएफ का दूसरा सबसे बड़ा नेतृत्व पद माना जाता है। कैट्ज़, वित्त मंत्रालय के साथ एक दशक से भी अधिक समय से जुडे रहे हैं। घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय मामलों की एक विस्तृत श्रृंखला में बेसेंट के प्रमुख सलाहकार हैं।