अप्रैल 9, 2024 8:21 अपराह्न

views 69

छत्तीगढ़ में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने होने की संभावना

आगामी चौबीस घटों के दौरान छत्तीगढ़ में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने होने की संभावना है। वहीं, एक-दो स्थानों पर अंधड़ चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है। इस बीच, बीते चौबीस घंटों के दौरान राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने और ओला गिरने के समाचार मिले हैं। इससे अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा मराठवाड़ा और उस...

अप्रैल 9, 2024 8:19 अपराह्न

views 62

AIIMS: एम्स रायपुर में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस-AI की मदद से अब गंभीर मरीजों का तत्काल इलाज होगा

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स रायपुर में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस-एआई की मदद से अब गंभीर मरीजों का तत्काल इलाज हो सकेगा। इसके लिए आईआईटी भिलाई द्वारा एम्स के लिए हाइब्रिड डिजिटल हेल्थ केयर टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म ’स्मार्ट-ईआर’ विकसित किया जा रहा है। ट्रामा और इमरजेंसी में पहला चरण सफल होने के बाद इसे एम्स के अन्य विभागों में लागू किया जाएगा। आईआईटी भिलाई के निदेशक प्रोफेसर राजीव प्रकाश और डीन रिसर्च प्रोफेसर संतोष विश्वास ने एम्स के डॉक्टरों के समक्ष इस प्लेटफॉर्म के प्रमुख बिंदुओं को प्रस्त...

अप्रैल 8, 2024 8:19 अपराह्न

views 63

   छत्तीसगढ़ रायपुर की शुभा मिश्रा ने जूट फ्रेब्रिक के उपयोग से गहने बनाकर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज कराया

छत्तीसगढ़ रायपुर की शुभा मिश्रा ने जूट फ्रेब्रिक के उपयोग से चौदह हजार आठ सौ पचास गहने बनाकर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। इस उपलब्धि के लिए ‘मेरा साथी जनसेवा संस्था‘‘ ने कल रायपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में शुभा मिश्रा को सम्मानित किया। इस मौके पर आकाशवाणी के सेवानिवृत्त उद्घोषक परेश राव, पुलिस अधिकारी और पंडवानी गायिका तरूणा साहू, शिखा विकास चौबे और पायल विशाल को भी सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि शुभा मिश्रा आकाशवाणी केन्द्र रायपुर में छत्तीसगढ़ी समाचार वाचिका भी है।...

अप्रैल 8, 2024 7:49 अपराह्न

views 34

छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में समीक्षा बैठक की

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बस्तर संसदीय क्षेत्र में होने वाले चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में समीक्षा बैठक ली। इस मौके पर श्रीमती कंगाले ने सभी अधिकारियों को लोकसभा चुनाव को आपसी समन्वय से निष्पक्ष, पारदर्शी और बाधारहित तरीके से संपन्न कराने  के निर्देश दिए। श्रीमती कंगाले ने अपने बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर में स्थापित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर चुनाव संबंधी तैयारियों का जायजा लिया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बस्त...

अप्रैल 8, 2024 7:45 अपराह्न

views 71

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में आयोजित भोरमदेव महोत्सव संपन्न

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में आयोजित भोरमदेव महोत्सव संपन्न हो गया। समापन समारोह में कलेक्टर जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक पल्लव और जिला न्यायाधीश सत्यभामा दुबे भी शामिल हुईं। महोत्सव के समापन के पूर्व भोरमदेव मंदिर में सुबह भगवान शिव का विधिवत महाभिषेक, रूद्राभिषेक और विशेष आरती की गई। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों की रंगारंग प्रस्तुति, बैगा नृत्य, सारेगामपा की विजेता गायिका इशिता विश्वकर्मा और उनकी टीम ने गीत-संगीत की शानदार प्रस्तुति दी।

अप्रैल 8, 2024 7:42 अपराह्न

views 63

छत्तीसगढ़ :  कल से चैत्र नवरात्र पर्व की शुरूआत, नौ दिनों तक मां शक्ति के नौ रूपों की होगी आराधना

छत्तीसगढ़ :  कल से चैत्र नवरात्र पर्व की शुरूआत होगी। इस दौरान नौ दिनों तक मां शक्ति के नौ रूपों की आराधना की जाएगी। देवी मंदिरों में घट स्थापना कर ज्योति कलश भी प्रज्जवलित किए जाएंगे। नवरात्र को लेकर डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी का दरबार सज-धज कर तैयार हो गया है। माता के दर्शन के लिए आने वाले पदयात्रियों के लिए पंडालों में अलग व्यवस्था की गई है, जहां स्वास्थ्यकर्मी चौबीस घंटे अपनी सेवाएं देंगे। पद यात्रियों की सुरक्षा के लिए कल से राजनांदगांव शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है...

अप्रैल 8, 2024 7:38 अपराह्न

views 61

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस ने 9 माओवादियों को गिरफ्तार किया

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस ने नौ माओवादियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक माओवादी पर आठ लाख रूपए का इनाम घोषित था। गिरफ्तार सभी माओवादी किस्टाराम क्षेत्र के रहने वाले हैं। जिले के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि इन माओवादियों पर कई बड़ी माओवादी घटनाओं में शामिल रहने का आरोप है। 

अप्रैल 8, 2024 7:35 अपराह्न

views 63

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत नाम वापसी के बाद 41 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर लोकसभा क्षेत्रों में नाम वापसी के बाद इकतालीस उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। नाम वापसी के अंतिम दिन आज राजनांदगांव से चार और महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से एक प्रत्याशी ने अपना नाम-निर्देशन पत्र वापस लिया। वहीं, कांकेर लोकसभा क्षेत्र से किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र वापस नहीं लिया। इस सीट पर नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं, राजनांदगांव में पन्द्रह और महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से सत्रह प्रत्याशी चुनाव मैदान मे...

अप्रैल 8, 2024 7:30 अपराह्न

views 67

लोकसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं को जागरूक करने के लिए छत्तीसगढ़ में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

लोकसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं को जागरूक करने के लिए छत्तीसगढ़ में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज भिलाई स्थित शासकीय इंदिरा गांधी वैशाली नगर महाविद्यालय में एनएसएस के स्वयंसेवकों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। साथ ही लोगों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदान के लिए प्रेरित किया। उधर, मुंगेली में “शत-प्रतिशत मतदान, मुंगेली जिले का अभिमान“ कार्यक्रम के तहत स्कूली छात्र-छात्राओं ने मतदाताओं को जागरूक करने बैनर, पोस्टर और रोचक नारों के साथ रैली निकाली। इसके अलावा स्कूली बच्चों...

अप्रैल 8, 2024 7:22 अपराह्न

views 64

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेरा ने रायपुर में कहा– केन्द्र की भाजपा सरकार उद्योगपति हितैषी है

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेरा ने आज राजधानी रायपुर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार उद्योगपति हितैषी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं के लिए रोजगार पैदा करने में नाकाम रही है।