जून 20, 2024 7:43 अपराह्न

views 50

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में माओवादी सामग्री बरामद की

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में माओवादी सामग्री बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के कड़ेनार से जिला पुलिस बल, डीआरजी और आईटीबीपी की संयुक्त टीम तलाशी अभियान पर निकली थी। इस दौरान कावानार इलाके से सुरक्षा बलों ने ग्यारह कुकर, दो प्लास्टिक ड्रम, बिजली वायर, डेटोनेटर, कोडेक्स वायर सहित दैनिक उपयोग की अन्य माओवादी सामग्री बरामद की है।     

जून 20, 2024 7:42 अपराह्न

views 38

छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के जवानों को लेकर जा रही एक पिकअप वाहन के खाई में गिर जाने से दो जवानों की मौत

झारखंड की सीमा से लगे पुंदाग और भुताही के बीच छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल-सीएएफ के जवानों को लेकर जा रही एक पिकअप वाहन के खाई में गिर जाने से दो जवानों की मौत हो गई। जबकि, एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि यह हादसा कैंप शिफ्टिंग के दौरान हुआ। जब जवान सामान के साथ पिकअप वाहन से कैंप की ओर जा रहे थे, तभी मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया और पिकअप खाई में जा गिरी। इस हादसे में उत्तरप्रदेश निवासी प्रधान आरक्षक फतेह बहादुर और सरगुजा निवासी आरक्ष...

जून 20, 2024 7:40 अपराह्न

views 49

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य नीति आयोग द्वारा तैयार ”एसडीजी डिस्ट्रिक्ट प्रोग्रेस रिपोर्ट” और ”एसडीजी स्टेट प्रोग्रेस रिपोर्ट” का विमोचन किया

सतत् विकास लक्ष्य और प्रभावी मॉनिटरिंग को सुनिश्चित करने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य नीति आयोग द्वारा तैयार ''एसडीजी डिस्ट्रिक्ट प्रोग्रेस रिपोर्ट'' और ''एसडीजी स्टेट प्रोग्रेस रिपोर्ट'' का विमोचन किया। एसडीजी डिस्ट्रिक्ट प्रोग्रेस रिपोर्ट में सतहत्तर अंक के साथ धमतरी प्रथम स्थान पर रहा। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने बताया कि राज्य नीति आयोग द्वारा सतत् विकास लक्ष्य के लिए प्रभावी फ्रेमवर्क का निर्माण, आवश्यकतानुसार नीति प्रारूप का निर्धारण और नीतियों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए...

जून 20, 2024 7:38 अपराह्न

views 40

छत्तीसगढ़ में कथित कोयला घोटाला मामले में ईओडब्ल्यू ने छह आरोपियों को आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया

छत्तीसगढ़ में कथित कोयला घोटाला मामले में ईओडब्ल्यू ने छह आरोपियों को आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया। जिनमें से तीन आरोपियों - निखिल चंद्राकर, हेमंत जायसवाल और चंद्रप्रकाश जायसवाल को चौबीस जून तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। जबकि, तीन अन्य आरोपियों - शिवशंकर नाग, संदीप नायक और लक्ष्मीकांत तिवारी को चौदह दिन यानी एक जुलाई तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।    

जून 20, 2024 7:37 अपराह्न

views 50

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने रायपुर में गृहमंत्री विजय शर्मा के निवास का घेराव करने का प्रयास किया

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने आज रायपुर में गृहमंत्री विजय शर्मा के निवास का घेराव करने का प्रयास किया। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, निर्दोष लोगों की गिरफ्तारी और लगातार बढ़ रहे अपराध का आरोप लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने गृह मंत्री से इस्तीफे की मांग की। जिला कांग्रेस भवन गांधी मैदान से निकले प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने महिला थाने के पास रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारी और पुलिस के बीच झूमाझटकी भी हुई। इस प्रदर्शन में राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, पूर्...

जून 20, 2024 7:35 अपराह्न

views 54

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : राज्य स्तरीय कार्यक्रम छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित होगा

दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कल मनाया जाएगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे। वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज कल्याण मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े करेंगी। कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सुबह सात से आठ बजे के बीच होगा। इसमें छत्तीसगढ़ योग आयोग के प्रशिक्षित और अनुभवी योग प्रशिक्षकों द्वारा योगाभ्यास का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में ज...

जून 20, 2024 7:34 अपराह्न

views 40

राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में छत्तीसगढ़ में विदेशी शराब की खरीदी-बिक्री की लाइसेंस व्यवस्था को खत्म करने का निर्णय लिया गया

राज्य मंत्रिमंडल की कल गुरूवार को हुई बैठक में छत्तीसगढ़ में विदेशी शराब की खरीदी-बिक्री की लाइसेंस व्यवस्था को खत्म करने का निर्णय लिया गया है। राज्य में अब शराब निर्माताओं से सरकारी एजेंसी द्वारा सीधे शराब की खरीदी कर उसकी आपूर्ति की जाएगी। राज्य सरकार के अनुसार इस नई प्रणाली से बिचौलियों की भूमिका पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी और आपूर्ति की प्रक्रिया सरल तथा सुगम हो जाएगी।     

जून 7, 2024 8:23 अपराह्न

views 42

बस्तर संभाग में माओवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में 3 जवान घायल

बस्तर संभाग में माओवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में 3 जवान घायल हो गए हैं। वहीं, 05 माओवादी मारे गए हैं। यह मुठभेड़ नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर स्थित गोबेल के जंगलों में हुई है। इस संयुक्त अभियान में नारायणपुर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा और जगदलपुर की डीआरजी टीम और आईटीबीपी के जवान शामिल थे।    

जून 7, 2024 8:20 अपराह्न

views 40

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए लंबित न्यायालयीन प्रकरणों की समीक्षा की

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए लंबित न्यायालयीन प्रकरणों की समीक्षा की। इस दौरान मुख्य न्यायाधीश ने उच्च न्यायालय में चल रहें नवीन भवन के आधारभूत संरचना के नवीनीकरण के कार्य प्रगति की भी जानकारी ली। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में तेरह मई से सात जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश है, इस दौरान मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा के निर्देशानुसार रिट, क्रिमिनल अपील, क्रिमिनल रिवीजन, अवमानना प्रकरणों एवं अन्य प्रकरणों में औचित्यहीन लंबित प्रकरणों का चिन...

जून 7, 2024 8:17 अपराह्न

views 44

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रायपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों को फलदार और छायादार पौधों का वितरण किया गया

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रायपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों को फलदार और छायादार पौधों का वितरण किया गया। साथ ही इन पौधों को संरक्षित रखने के लिए उन्हें शपथ भी दिलाई गई।   वहीं, रायपुर स्थित आंजनेय विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया, जिसमें प्रादेशिक मौसम केंद्र नागपुर के पूर्व उपमहानिदेशक एम एल साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर पेंटिंग और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।