अगस्त 26, 2024 9:33 अपराह्न

views 41

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 25 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कfियार दिया

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज 25 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इन माओवादियों ने जिले के पुलिस अधीक्षक और सीआरपीएफ के डीआईजी के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इन माओवादियों पर कुल 29 लाख रूपये का इनाम घोषित था। इनमें से तीन माओवादी पर 8-8 लाख रूपये, एक माओवादी पर 3 और दो अन्य माओवादियों पर 1-1 लाख रूपये का इनाम घोषित था। इन माओवादियों पर विभिन्न घटनाओं में शामिल रहने का आरोप है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों को छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति के तहत 25-25 हजार रूपये क...