अगस्त 28, 2026 8:39 अपराह्न
26
जम्मू-कश्मीर: वार्षिक अमरनाथ यात्रा पारंपरिक ‘छड़ी मुबारक’ की रस्मों के साथ संपन्न
जम्मू-कश्मीर में वार्षिक श्री अमरनाथ यात्रा आज पारंपरिक 'छड़ी मुबारक' की रस्मों के साथ संपन्न हो गई। 'छड़ी मुबारक' के संरक्षक महंत दीपेंद्र गिरी पवित्र गदा को गुफा मंदिर तक ले गए, जहाँ विशेष पूजा की गई - और इसी के साथ 57 दिन तक चली यह यात्रा औपचारिक रूप से समाप्त हुई। यात्रा 3 जुलाई को शुरू हुई थी। इस वर्ष 4 लाख 80 हजार से ज़्यादा तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा में दर्शन किए।