सितम्बर 3, 2026 7:20 पूर्वाह्न
37
उत्तर प्रदेश: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण का विशेष अभियान आज से शुरू
उत्तर प्रदेश में, सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण का एक विशेष अभियान आज से इस महीने की 17 तारीख तक पूरे राज्य में चलाया जाएगा। यह अभियान राज्य के सभी 75 ज़िलों में चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत 14 साल की उम्र की लगभग 10 लाख पात्र किशोरियों को एचपीवी टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन. बी. सिंह ने पात्र किशोरियों और उनके माता-पिता से अपील की है कि वे आगे आएं और अभियान के दौरान टीका लगवाएं। एचपीवी टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक महत्वपूर्ण उपाय है...