अगस्त 25, 2026 5:18 अपराह्न
22
बूथ स्तरीय अधिकारी भारत के लोकतंत्र की नींव: सीईसी ज्ञानेश कुमार
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा है कि बूथ स्तरीय अधिकारी भारत के लोकतंत्र की नींव हैं। उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर आए मुख्य चुनाव आयुक्त ने आज लखनऊ में लगभग 500 बूथ स्तरीय अधिकारियों के साथ एक संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, पारदर्शी, सुलभ और नागरिक-केंद्रित बनाना था। श्री कुमार ने कहा कि मतदाताओं के बीच बूथ स्तरीय अधिकारी की पहचान उसकी निष्ठा और पारदर्शिता के कारण होती है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बूथ स्तरीय अधिकारिय...