जुलाई 10, 2026 9:30 अपराह्न
25
सीबीआई ने 133 करोड़ रुपये से अधिक की बैंक धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने मुंबई में एक निजी कंपनी के निदेशकों के खिलाफ 133 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि की कथित धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। ब्यूरो ने आज मुंबई, महाराष्ट्र और कोच्चि, केरल में आरोपियों से जुड़े कई परिसरों पर तलाशी ली। यह मामला कल मुंबई स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप है कि आरोपी निदेशकों ने अज्ञात सरकारी कर्मचारियों और अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर बैंक को 133 करोड़ 52 लाख रुपये से अधिक का नुकसान पहुंचाया है। ब्यूरो के अनुसार, आ...