नवम्बर 16, 2025 12:43 अपराह्न

views 110

एटीपी फाइनल टेनिस चैंपियनशिप मुकाबले में आज कार्लोस अल्काराज़ का सामना जैनिक सिनर से

इटली के ट्यूरिन में एटीपी फाइनल टेनिस चैंपियनशिप मुकाबले में आज रात विश्व के नंबर एक खिलाड़ी स्‍पेन के कार्लोस अल्काराज़ का सामना जैनिक सिनर से होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात साढे दस बजे शुरू होगा। अल्काराज़ ने फेलिक्स ऑगर-अलियासिमे को 6-2, 6-4 से हराकर इस वर्ष 11वीं बार किसी प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया है। यदि वे यह मुकाबला जीतते हैं तो वे वर्ष 1998 में एलेक्स कोरेट्जा के बाद सीज़न-एंडिंग ट्रॉफी जीतने वाले स्‍पेन के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। वहीं, इटली के जैनिक सिनर ने एलेक्स डी मिनौर...