अप्रैल 10, 2026 6:49 अपराह्न

views 54

त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद के चुनावों के लिए प्रचार आज शाम समाप्त

त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद-एडीसी के चुनावों के लिए प्रचार आज शाम समाप्त हो गया। इसके साथ ही राजनीतिक दलों का अपने अपने उम्‍मीदवारों के समर्थन में जोरदार प्रचार अभियान संपन्‍न हो गया। एडीसी की 28 सीटों के लिए मतदान इस महीने की 12 तारीख को सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। कुल 173 उम्मीदवार मैदान में हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार मतदाताओं की कुल संख्या 9 लाख 62 हजार से अधिक है। इस बीच, 7 और 8 अप्रैल को हुए दो दिन के मतदान में डाक मतपत्रों के माध्यम से लगभग 97 प्रतिशत मतदान दर्ज ...