अगस्त 1, 2024 12:40 अपराह्न

views 58

एनपीसीआई ने संभावित रैंसमवेयर हमले को देखते हुए सी-ऐज प्रौद्योगिकी लिमिटेड के साथ अस्‍थायी रूप से संपर्क तोड़ा

  भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने संभावित रैंसमवेयर हमले को देखते हुए प्रौद्योगिकी सेवा प्रदाता सी-ऐज प्रौद्योगिकी लिमिटेड के साथ संपर्क को अस्थायी रूप से तोड़ दिया है। एनपीसीआई ने बताया कि इस अलगाव की अवधि के दौरान कंपनी एनपीसीआई द्वारा संचालित खुदरा भुगतान प्रणाली तक पहुंच स्थापित नहीं कर पाएगी और ना ही सी-ऐज द्वारा सेवा प्राप्त बैंकों के ग्राहक भुगतान प्रणालियों तक पहुंच पाएंगे। यह कंपनी अधिकतर सहकारी और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को सेवा प्रदान करती है। इस तरह इस कदम से उनके ग्राहक ...