अक्टूबर 9, 2025 7:15 अपराह्न

views 73

भारत बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में, पहला मिक्सड टीम पदक पक्का

भारत ने बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचकर इतिहास में अपना पहला मिक्सड टीम पदक पक्का कर लिया है। गुवाहाटी में आज क्‍वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत ने कोरिया को 44-45, 45-30, 45-33 से हराया। सेमीफाइनल में कल भारत का सामना एशियाई अंडर-19 मिक्स्ड टीम चैंपियन इंडोनेशिया से होगा। इंडोनेशिया, चीनी ताइपे को 45-35, 45-35 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा है।