मार्च 7, 2025 7:23 पूर्वाह्न

views 71

जम्मू-कश्मीर: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला आज विधानसभा में पेश करेंगे बजट

  जम्मू में जम्मू-कश्मीर विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जिनके पास वित्त विभाग भी है, आज विधानसभा में बजट पेश करेंगे।

दिसम्बर 30, 2024 9:50 अपराह्न

views 68

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारामन ने छठीं बजट पूर्व परामर्श बैठक की अध्‍यक्षता की

केन्‍द्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज नई दिल्‍ली में छठीं बजट पूर्व परामर्श बैठक की अध्‍यक्षता की। वर्ष 2025-26 के केन्‍द्रीय बजट पर परामर्श के सिलसिले में आयोजित इस बैठक में स्‍वास्‍थ्‍य और शिक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में वित्‍त सचिव, आर्थिक कार्य मंत्रालय के सचिव, सरकार के मुख्‍य आर्थिक सलाहकार तथा स्‍वास्‍थ्‍य और स्‍कूली शिक्षा विभाग के वरिष्‍ठ अधिकारियों ने भाग लिया। इससे पहले आज ही सुश्री सीतारामन ने उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ बजट पूर्व पर...

अगस्त 2, 2024 1:27 अपराह्न

views 88

पुद्दुचेरी विधानसभा में पेश किया गया 2024-25 का बजट

पुद्दुचेरी विधानसभा में आज वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया। बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री एन. रंगासामी ने कहा कि कुछ साल पहले प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण की शुरुआत के कारण बंद रहने वाली उचित मूल्य की दुकानें इस साल फिर से खोली जाएंगी। श्री रंगासामी ने कहा कि बजट में मुफ्त चावल सहित सब्सिडी वाली आवश्यक वस्तुएं दुकानों के माध्यम से जनता को वितरित की जाएंगी।  12 हजार 700 करोड़ रुपये वाले इस बजट में कॉलेज में प्रवेश लेने वाले सरकारी स्कूल के छात्रों को एक हजार रुपये मासिक सहायता की एक नई योजना और मछली पकड़न...

जुलाई 30, 2024 5:37 अपराह्न

views 88

उत्‍तर प्रदेश के वित्त और संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने आज राज्‍य विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अनुपूरक बजट पेश किया

उत्‍तर प्रदेश के वित्त और संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने आज राज्‍य विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अनुपूरक बजट पेश किया। अनुपूरक बजट की राशि 12 हजार 209 करोड़ 93 लाख रुपये है। इसे सात हजार नौ करोड़ रुपये से अधिक के पूंजीगत व्यय और चार हजार दो सौ करोड़ रुपये से अधिक के राजस्व व्यय में विभाजित किया गया है। राज्य का अनुपूरक बजट इस साल के मुख्य बजट का 1.66 प्रतिशत है।      वित्त मंत्री ने कहा कि अनुपूरक बजट में औद्योगिक विकास के लिए सात हजार पांच सौ करोड़ रुपये से अधिक, ऊर्जा ...

जुलाई 30, 2024 5:18 अपराह्न

views 82

राज्यसभा में आज आम बजट 2024-25 पर हुई चर्चा,  सदस्यों ने की सराहना

राज्यसभा में आज आम बजट 2024-25 पर चर्चा हुई। चर्चा में भाग लेते हुए, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि सरकार ने राजकोषीय दृष्टिकोण अपनाया है और 2014 से देश की वित्तीय स्थिति को बनाए रखा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के बजट में युवाओं के लिए नौकरियों का सृजन पर सबसे ज्‍यादा ध्‍यान दिया जा रहा है।    प्रफुल्ल पटेल ने बजट में बुनियादी ढांचा क्षेत्र को महत्व देने के लिए सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में देश में सड़कों, हवाई अड्डों, समुद्री बंदरगाहों और न...

जुलाई 30, 2024 5:12 अपराह्न

views 72

लोकसभा में आम बजट 2024-25 पर चर्चा, बीजेपी ने बताई उपलब्धि, विपक्ष ने साधा निशाना

लोकसभा में आज आम बजट 2024-25 पर चर्चा फिर से शुरू हुई। चर्चा में भाग लेते हुए भाजपा के देवेंद्र सिंह ने कहा कि यह बजट देश को समावेशी विकास की ओर ले जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और केंद्रीय बजट में कृषि क्षेत्र के लिए विशेष ध्‍यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि बजट पूरे देश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने में सहायक होगा। श्री सिंह ने कहा कि सरकार ने देश में रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए कई कदम उठाए हैं।      समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव ने कहा कि इस...

जुलाई 29, 2024 2:40 अपराह्न

views 90

केन्‍द्रीय बजट 2024-25 के बाद नई दिल्‍ली में कल आयोजित हो रहे सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केन्‍द्रीय बजट 2024-25 के बाद नई दिल्‍ली में कल आयोजित हो रहे एक सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। इसका विषय है- 'जर्नी टुवर्ड्स विकसित भारत'।   सम्मेलन का आयोजन भारतीय उद्योग परिसंघ कर रहा है, और इसका उद्देश्य विकास के लिए सरकार के दृष्टिकोण और इस दिशा में उद्योग की भूमिका की रूपरेखा प्रस्तुत करना है।   इस सम्मेलन में उद्योग, सरकार, राजनयिक समुदाय, विशेषज्ञ समुदाय और अन्य लोगों के अलावा एक हजार से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे। इसके साथ ही देश और विदे...

जुलाई 25, 2024 9:26 पूर्वाह्न

views 98

तेलंगाना के उप-मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क आज विधानसभा में बजट प्रस्तुत करेंगे

  तेलंगाना के उप-मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क आज विधानसभा में 2024-25 के लिए राज्‍य का वार्षिक बजट प्रस्तुत करेंगे। पिछले वर्ष दिसंबर में कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद यह पहला पूर्ण बजट होगा। उप-मुख्यमंत्री ने इस वर्ष फरवरी में चालू वित्त वर्ष के लिए लेखानुदान बजट प्रस्तुत किया था, जिसमें दो लाख करोड़ से अधिक के राजस्‍व व्‍यय और 29 हजार करोड़ रुपये से अधिक के पूंजीगत व्यय सहित कुल दो लाख 75 हजार करोड़ के व्‍यय का उल्लेख किया गया था। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि वे राज्...

जुलाई 17, 2024 9:06 पूर्वाह्न

views 88

संसद के बजट सत्र से पहले रविवार को होगी सर्वदलीय बैठक

सरकार ने संसद के बजट सत्र से पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक के दौरान सरकार संसद के दोनों सदनों के सुचारू कामकाज के लिए सभी राजनीतिक दलों से सहयोग का अनुरोध करेगी। बजट सत्र इस महीने की 22 तारीख से अगले महीने की 12 तारीख तक चलेगा।  केंद्रीय बजट 23 जुलाई को प्रस्तुत किया जाएगा। यह नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट होगा। पिछले महीने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए  कहा था कि यह बजट सरकार की दूरगामी नीतियों और भविष्य के ...

जुलाई 11, 2024 9:11 पूर्वाह्न

views 77

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्‍ली में अर्थशास्त्रियों के साथ विचार-विमर्श करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्‍ली में प्रसिद्ध अर्थशास्त्रियों के साथ विचार-विमर्श करेंगे। वे आगामी केंद्रीय बजट के लिए उनके विचार और सुझाव लेंगे। इस बैठक में अर्थशास्त्रियों के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ भागीदारी करेंगे। इस बैठक में नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी और अन्‍य सदस्‍य भी शामिल होंगे। संसद का बजट सत्र इस महीने की 22 तारीख को शुरू होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन लोकसभा में केंद्रीय बजट 2024-25 पेश करेंगी। यह नरेन्‍द्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट होगा। ...