जुलाई 10, 2024 9:12 अपराह्न

views 81

राजस्थान विधानसभा में आज वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया गया

राजस्थान विधानसभा में आज वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया गया। राज्य की उपमुख्यमंत्री और वित्तमंत्री सुश्री दीया कुमारी ने सदन में बजट पेश किया। बजट भाषण में उन्होंने अगले पांच साल में सरकारी विभागों में चार लाख भर्तियों की घोषणा की। दीया कुमारी ने इस साल चिकित्सा और पुलिस समेत विभिन्न सरकारी विभागों में एक लाख भर्तियां करने का प्रस्ताव किया। वित्त मंत्री ने समाज के विभिन्न वर्गों के लिए कई प्रस्ताव पेश किए, जिनमें मिशन हरियालो राजस्थान का संचालन और अगले साल से अलग से ग्रीन बजट पेश करने की घ...