सितम्बर 19, 2025 1:02 अपराह्न

views 83

जम्मू-कश्मीर: बडगाम से कटरा के लिए 3 अक्टूबर, 2025 तक चलेगी पहली विशेष ट्रेन

जम्मू-कश्मीर में, रेलवे अधिकारियों ने आज जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद होने से प्रभावित यात्रियों की सुविधा के लिए बडगाम से कटरा के लिए पहली विशेष ट्रेन चलाई। आकाशवाणी के जम्मू संवाददाता के अनुसार, यह सेवा आज से 3 अक्टूबर, 2025 तक चलेगी।   यह 15 दिनों तक प्रतिदिन चलेगी। राजमार्ग बंद होने के दौरान सुचारू संचालन सुनिश्चित करने और यात्रा की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए व्यवस्थाएँ की जा रही हैं।   जम्मू में उत्तर रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, भारी बारिश और जलभराव के कारण मंडल में सड़क याताया...