मई 1, 2026 9:52 अपराह्न

views 49

गृह मंत्री अमित शाह ने लेह के जीवत्सल में तथागत बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

गृह मंत्री अमित शाह ने आज लेह के जीवत्सल में तथागत बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर लद्दाख के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना और केंद्रीय गृह सचिव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। तथागत बुद्ध के पवित्र अवशेषों की यह प्रदर्शनी आज से लेकर इस माह की 14 तारीख तक लद्दाख में आयोजित की जा रही है।