नवम्बर 17, 2025 7:58 पूर्वाह्न

views 199

ब्रिटेन ने अपनी शरण और आप्रवासन नीतियों में आधुनिक दौर के सबसे बड़े बदलावों की घोषणा की

ब्रिटेन ने अपनी शरण और आप्रवासन नीतियों में आधुनिक दौर के सबसे बड़े बदलावों की घोषणा की है। गृह मंत्री शबाना महमूद आज हाउस ऑफ कॉमन्स को संबोधित करेंगी और अवैध प्रवासन से निपटने के लिए व्यापक सुधारों की रूपरेखा प्रस्तुत करेंगी। ये बदलाव डेनमार्क के मॉडल से प्रेरित हैं और इनका उद्देश्य वर्तमान दौर में अनियमित प्रवासन को रोकना तथा सरकार की नीतियों को सख्त बनाना है। इन योजनाओं के तहत, शरणार्थियों को स्थायी निवास के लिए आवेदन करने से पहले 20 वर्ष तक इंतज़ार करना होगा। शरणार्थी का दर्जा अस्थायी होगा औ...

सितम्बर 8, 2025 9:30 अपराह्न

views 98

ब्रिटेन: कर्मचारियों की हड़ताल के कारण लंदन का भूमिगत रेल नेटवर्क रहा ठप

कर्मचारियों के वेतन और कामकाजी परिस्थितियों को लेकर एक सप्ताह की हड़ताल के कारण ब्रिटेन की राजधानी लंदन का भूमिगत रेल नेटवर्क आज ठप हो गया।   इससे लाखों लोगों की यात्रा बाधित हुई। ई-बाइक चालकों की सुबह की भीड़ के दौरान सामान्य से चार गुना ज़्यादा माँग दर्ज की गई।   सार्वजनिक परिवहन का संचालन करने वाली कंपनी ट्रांसपोर्ट फॉर लंदन ने कहा कि उसने कर्मचारियों को तीन दशमलव चार प्रतिशत वेतन वृद्धि की पेशकश की है, लेकिन कर्मचारी संघ काम के घंटे कम करने और बेहतर शिफ्ट पैटर्न की मांग कर रहा है। ...

मार्च 6, 2025 1:56 अपराह्न

views 70

भारत ने ब्रिटेन में अलगाववादियों और चरमपंथियों द्वारा विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की सुरक्षा का उल्‍लंघन करने की निंदा की

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रहमण्‍यम जयशंकर की ब्रिटेन यात्रा के दौरान अलगाववादियों और चरमपंथियों द्वारा सुरक्षा का उल्‍लंघन करने की भारत ने निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में इसे अलगाववादियों और चरमपंथियों के एक छोटे समूह की भड़काऊ कार्रवाई बताया। मंत्रालय ने कहा कि भारत ने इन कार्रवाइयों की निंदा की है और इसे इन तत्वों द्वारा लोकतांत्रिक स्वतंत्रता का दुरुपयोग बताया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि वे उम्मीद करते हैं कि ऐसे मामलों में ब्रिटेन सरकार अपने राजनयिक दायित्वों को पूरी तरह से निभाएगी।

मार्च 5, 2025 8:10 पूर्वाह्न

views 87

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और अपने ब्रिटिश समकक्ष डेविड लैमी से मुलाकात की

    विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने लंदन के 10 डाउनिंग स्ट्रीट में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से मुलाकात की। उन्होंने द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग को आगे बढ़ाने और लोगों में आपसी आदान-प्रदान को बढ़ावा देने पर चर्चा की। बैठक के बाद विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से कीर स्टार्मर को हार्दिक शुभकामनाएं साझा कीं। डॉ. जयशंकर ने यह भी उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री  स्टार्मर ने यूक्रेन संघर्ष पर ब्रिटेन के दृष्टिकोण को साझा किया।      बाद में डॉ. जयशंकर ने अपने ब्रिटिश...

मार्च 4, 2025 8:36 पूर्वाह्न

views 79

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज ब्रिटेन और आयरलैंड की 6 दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे

    विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज ब्रिटेन और आयरलैंड की यात्रा पर जाएंगे। डॉ. जयशंकर ब्रिटेन में अपने समकक्ष विदेश सचिव डेविड लैमी के साथ चर्चा के अलावा कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत और ब्रिटेन के बीच एक व्यापक रणनीतिक भागीदारी है। दोनों देशों के बीच रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य, शिक्षा और लोगों से लोगों के बीच संबंधों सहित विभिन्न क्षेत्रों में आपसी संबंध मजबूत हुए हैं।      डॉ. जयशंकर आयरलैंड में दो दिन प्रवास के दौरान अपने सम...

अगस्त 8, 2024 9:13 पूर्वाह्न

views 101

ब्रिटेन और मिस्र ने अपनी एयरलाइंस को ईरान और लेबनान के हवाई क्षेत्र का उपयोग न करने की सलाह दी

  ब्रिटेन और मिस्र ने आतंकवादी संगठनोंं- हमास और हिजबुल्ला के कई आतंकवादियों की हत्या के मद्देनजर अपनी एयरलाइंस को ईरान और लेबनान के हवाई क्षेत्र का उपयोग न करने का परामर्श जारी किया है। यह परामर्श क्षेत्र में हिंसा फैलने की आशंकाओं को ध्‍यान में रखते हुए जारी किया गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई एयरलाइन ईरान और लेबनान के हवाई क्षेत्र से बचने के लिए अपने यात्रा कार्यक्रम में बदलाव कर रही हैं। इसके साथ ही इस्राइल और लेबनान के लिए कई उड़ानें भी स्थगित कर दी गई हैं। अमरीका की यूनाइटेड एयरलाइंस ने ...

अगस्त 6, 2024 12:05 अपराह्न

views 61

ब्रिटिश सरकार ने बांग्लादेश में अराजक स्थिति की संयुक्त राष्‍ट्र से जांच कराए जाने की मांग की

ब्रिटिश सरकार ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे के लिए जिम्‍मेदार अराजक स्थिति की संयुक्त राष्‍ट्र से जांच कराए जाने की मांग की है। प्रधानमंत्री शेख हसीना को कल सेना के विमान से देश छोड़ने के लिए बाध्य होना पड़ा था। ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लेमी ने कहा कि उनका देश बांग्लादेश में शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक स्थिति चाहता है। उन्होंने कहा कि पिछले दो सप्ताह से बांग्लादेश में अप्रत्याशित हिंसा में अनेक लोगों की जान गई। श्री लेमी ने सभी पक्षों से अंतरिम सरकार के तहत शांति बह...

अगस्त 4, 2024 1:36 अपराह्न

views 80

ब्रिटेन: चाकू से हमले में तीन लड़कियों की हत्‍या के बाद कई शहरों में हुई हिंसक झड़पें

    ब्रिटेन के उत्‍तर-पश्चिमी भाग में चाकू से हमले में तीन लड़कियों की हत्‍या के बाद कई शहरों में हिंसक झड़पें हुई हैं। कल दक्षिणपंथी प्रदर्शनकारियों के साथ झड़पों में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। दंगे उस समय शुरू हुए जब यह अफवाह फैली कि सोमवार को हुए इस हमले में एक मुसलमान प्रवासी का हाथ था। कई शहरों और कस्बों में फैले दंगों में प्रवासन विरोधी प्रदर्शनकारी शामिल थे।   पुलिस का कहना है कि इस मामले में 17 वर्षीय संदिग्‍ध एक्‍सल रूदाकुबाना का जन्‍म ब्रिटेन में ही हुआ था, लेकिन इसके बावजूद प्रवासन-विर...

जुलाई 25, 2024 9:46 पूर्वाह्न

views 75

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने कल शाम नई दिल्‍ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद श्री मोदी ने कहा कि भारत ब्रिटेन के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री ने परस्पर लाभकारी मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप दिए जाने की तत्परता का स्वागत किया।   विदेश मंत्रालय ने बताया कि ब्रिटेन के विदेश मंत्री के रूप में पहली भारत यात्रा में श्री लैमी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी मुलाकात की। श्री लैमी ने विदेश मंत्री डॉक्...

जुलाई 25, 2024 9:08 पूर्वाह्न

views 89

अत्यंत महत्वपूर्ण हैं भारत और ब्रिटेन के द्विपक्षीय संबंध: विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि भारत और ब्रिटेन के द्विपक्षीय संबंध अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और इनमें अपार संभावनाएं हैं। कल दिल्ली में ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी के साथ बैठक में डॉ. जयशंकर ने जोर देकर कहा कि वैश्विक मामलों में दोनों देशों की विभिन्न तरीकों से उपस्थिति है। उन्होंने कहा कि वैश्विक मुद्दों और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत और ब्रिटेन का मिलकर काम करना आवश्यक है।