नवम्बर 16, 2025 12:39 अपराह्न

views 77

लीबिया के तट पर दो नौकाओं के पलटने से 4 बांग्‍लादेशी नागरिकों की मौत

लीबिया के तट पर दो नौकाओं के पलटने के कारण चार बांग्‍लादेशी नागरिकों की मृत्‍यु हो गई है। इन नौकाओं में लगभग 95 अवैध प्रवासी सवार थे। लीबिया के संगठन रेड क्रिसेंट ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि त्रिपोली के पूर्व में लगभग 118 किलोमीटर दूरी पर स्थित तटीय शहर अल-खुम्‍स के निकट बृहस्‍पतिवार की रात यह दुर्घटना हुई।   संगठन के अनुसार पहली नाव में 26 बांग्‍लादेशी सवार थे। नौका के पटलने के बाद इनमें से चार लोगों की जान चली गई। रेड क्रिसेंट ने दूसरी नौका पर सवार उनहत्‍तर लोगों के बारे में विस्‍तृत जानकार...