जून 9, 2026 8:25 अपराह्न

views 93

असम सरकार और यूरोपीय संघ ने ब्लू वैली क्लस्टर का शुभारंभ किया

असम सरकार और यूरोपीय संघ ने आज गुवाहाटी में फ्लेवर, सुगंध और आयुष क्षेत्रों पर केंद्रित ब्लू वैली क्लस्टर का संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य सतत मूल्य श्रृंखलाओं, नवाचार पारिस्थितिकी तंत्रों और औद्योगिक साझेदारियों के विकास में यूरोप, असम और व्यापक उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के बीच सहयोग को मजबूत करना है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि असम में सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स, चाय, अगरवुड, जैविक खाद्य पदार्थ, प्राकृतिक सुगंध और आयुष उत्पादों जैसे क्षेत्रों में यूरोप...