जुलाई 14, 2026 6:34 अपराह्न

views 52

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता रामचंद्र गौड़ा के निधन पर  शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता रामचंद्र गौड़ा के निधन पर  शोक व्यक्त किया है। श्री मोदी ने उन्‍हें कर्नाटक में भाजपा का एक मजबूत स्तंभ बताया। उन्होंने पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और पार्टी कार्यकर्ताओं की कई पीढ़ियों का मार्गदर्शन करने में अपना जीवन समर्पित कर दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि पार्षद, विधान परिषद सदस्य और मंत्री के रूप में उनका सार्वजनिक जीवन अटूट प्रतिबद्धता और सेवा से परिपूर्ण था।