अगस्त 26, 2024 6:52 अपराह्न

views 75

भाजपा ने किसान आंदोलन के बारे में संसद सदस्‍य कंगना रनौत के बयान से अपने को अलग कर लिया

भारतीय जनता पार्टी ने किसान आंदोलन के बारे में संसद सदस्‍य कंगना रनौत के बयान से अपने को अलग कर लिया है। एक वक्‍तव्‍य में पार्टी ने कहा है कि सुश्री रनौत नीति संबंधी मुद्दों पर टिप्‍पणी करने के लिए अधिकृत नहीं है।   पार्टी ने सुश्री रनौत से कहा है कि वे भविष्‍य में ऐसे बयान देने से बचें। भाजपा ने कहा है कि पार्टी सबका साथ, सबका विकास,  सबका विश्‍वास और सबका प्रयास के साथ सामाजिक सद्भाव के सिद्धांतों का पालन करती है।