जुलाई 2, 2026 3:57 अपराह्न

views 59

भाजपा ने उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर भूमि हड़पने का लगाया आरोप

भारतीय जनता पार्टी ने आज उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर भूमि हड़पने का आरोप लगाया। नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्‍मेलन में भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने दावा किया कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा से जुड़े कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता कथित तौर पर अवैध भूमि हड़पने की गतिविधियों में शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यकर्ता भूमि मालिकों को धमकाकर और डराकर उनकी संपत्ति खाली करवा रहे हैं।

फ़रवरी 28, 2026 4:55 अपराह्न

views 70

भाजपा ने साधा कांग्रेस पर निशाना, राष्ट्रीय हितों से समझौते का आरोप

भारतीय जनता पार्टी ने आज कांग्रेस पर विदेशी शक्तियों के प्रभाव में आकर राष्ट्रीय और जनहितों से समझौता करने का आरोप लगाया। आज नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में पार्टी प्रवक्‍ता गौरव भाटिया ने भारत मंडपम में कांग्रेस के युवा विंग द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन की भी आलोचना की। श्री भाटिया ने आरोप लगाया कि पार्टी प्रदर्शन में शामिल अपने नेताओं को संरक्षण दे रही है। उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन के लिए कुछ निर्धारित स्थान हैं, जहां प्रदर्शन के लिए पूर्व अनुमति आवश्यक है।