सितम्बर 30, 2026 12:37 अपराह्न

views 19

भाजपा ने कांग्रेस पर लोगों को क्षेत्र, भाषा और जाति के आधार पर बांटने की कोशिश करने का आरोप लगाया

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर लोगों को क्षेत्र, भाषा और जाति के आधार पर बांटने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। हिन्‍दू देवी देवताओं पर तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री रेवंत रेड्डी के बयान पर भाजपा प्रवक्‍ता सुधांशु त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस हिन्‍दूओं को दक्षिण और उत्‍तर में बांटने की कोशिश कर रही है। आज नई दिल्‍ली में पार्टी मुख्‍यालय में संवाददाता सम्‍मेलन में उन्‍होंने यह बात कही।