दिसम्बर 11, 2025 8:33 अपराह्न

views 154

प्रधानमंत्री मोदी ने अमरीका के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फ़ोन पर बात की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि उन्‍होंने श्री ट्रम्‍प के साथ द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की और क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों पर बातचीत की। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और अमरीका वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।