अगस्त 21, 2024 1:56 अपराह्न

views 72

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति संगठनों की ओर से भारत बंद का असर राजस्थान में भी

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति संगठनों की ओर से आज बुलाए गये बंद का असर राजस्थान में भी देखा जा रहा है। भरतपुर संभाग के भरतपुर, करौली, सवाई माधोपुर और डीग-कुम्हेर में आज इंटरनेट सेवाएं बंद हैं। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि जयपुर सहित 16 जिलों में स्कूल-कॉलेजों में भी छुट्टी है। तीन यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं भी स्थगित की गई हैं।

अगस्त 21, 2024 12:22 अपराह्न

views 72

सर्वोच्‍च न्‍यायालय के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आरक्षण के फैसले के विरोध में भारत बंद का हरियाणा और चंडीगढ़ में कोई असर नहीं

सर्वोच्‍च न्‍यायालय के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आरक्षण पर हाल के फैसले के विरोध में रिजर्वेशन बचाओ संघर्ष समिति द्वारा बुलाए गए भारत बंद का हरियाणा और चंडीगढ़ में कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है। जींद, रेवाडी, अंबाला, सिरसा, रोहतक, कैथल, पानीपत, कुरूक्षेत्र, करनाल और केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में भारत बंद का कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। बाजार सामान्‍य दिनों की तरह खुले हैं और सड़कों पर वाहन चल रहे हैं। शैक्षणिक संस्थान, सरकारी कार्यालय, बैंक और पेट्रोल पंप सामान्य दिनों की तरह काम कर रहे ह...